बलिया के इन अस्पतालों में 16 से लगेगी कोरोना की वैक्सीन !

बलिया डेस्क :  कोरोना वैक्सीन को लेकर इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। 16 जनवरी से टीकाकरण प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए विभागीय कवायद शुरू कर दी गई है। जनपद में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आ चुकी है और इसे सीएमओ दफ्तर के नए भवन में बनाए गए विशेष कक्ष में रखा गया है।

शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद मीडिया से रू-बरू हुए। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले के कुल 17 स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है।  जिसमें बैरिया, बांसडीह, बेरूआरबारी, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर, मुरली छपरा, नगरा, नवानगर, पंदह, रसड़ा, रेवती, सीयर, सोहांव, सोनवानी व जिला महिला चिकित्सालय शामिल है।

सीएमओ ने बताया कि प्राप्त निर्देश के क्रम में शनिवार को टीकाकरण का शुभारंभ तीन केंद्र पर होगा। जिसमें जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर शामिल है।  उन्होंने बताया कि टीकाकरण का शुभारंभ 100 बेनेफेसरी के साथ की जाएगी।

जिसमें सभी तरह के स्वास्थ्यकर्मी तथा चिकित्सक फार्माशिष्ट एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी होंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए ब्लाक सीएचसी-ब्लाक पीएचसी चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक सत्र पर तीन कमरे होंगे। जिन्हें प्रतीक्षालय, टीकाकरण एवं निगरानी कक्ष के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

इसके लिए लॉजिस्टिक, हबकटर, वैक्सीन वायल ओपनर, हैंड सैनेटाइजर, मास्क, पार्टीशन, स्क्रीन, एनाफाईलेक्सीस किट, लाल एवं पीले बैग एवं कचरे के लिए थैला तथा ब्लू पंचर प्रूफ कंटेनर रखना आवश्यक होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago