सांसद- मंत्री ने पंचायत भवन का किया लोकार्पण, वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सामुदायिक भवन के लिए दिए 25 लाख

बलिया।बांसडीहरोड के विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरयां में बृहस्पतिवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय का स्थान जनपद में एक देखने लायक स्थान है। इस दौरान सांसद ने गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की। राज्यमन्त्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि वास्तव में सरयां ग्राम पंचायत भवन का निर्माण आकर्षित है।

इसकी फोटोग्राफी कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। मंत्री ने गांव में किसानों के लिए एक नलकूप लगाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह तथा गांव के पूर्व ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ पिंटू, ग्रामप्रधान जयराम सिंह, दिनेश पाठक, अनुभव सिंह, डिंपल सिंह, अक्षयवर पांडेय, रोहित शर्मा, द्वारिका बिंद आदि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार के ब्यास कमल बॉस कुंवर एवं मनोहर ब्यास द्वारा किया गया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago