बलिया के रसड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक गर्म तेल की कड़ाही में गिरकर शनिवार को एक मासूम की मौत हो गयी।
घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। एकलौते पुत्र की मौत से मां-बाप के साथ ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। इस दर्दनाक हादसे से हर कोई दु:खी है।
कस्बे के भगत सिंह चौराहा निवासी अनिल गुप्त की मकान से सटे मिठाई की दुकान है। शनिवार को उन्होंने मिठाई छानने के बाद खौलते तेल की कड़ाही को दुकान में बनी सीढ़ी के पास रख दिया।
वह ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हो गया, इसी बीच वहां मौजूद उनका तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांश किसी प्रकार खेलते समय सीढ़ी से गर्म तेल की कड़ाही में गिरकर गंभीर रुप से झुलस गया।
गिरने के बाद बच्चे के रोने-चिल्लाने पर लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद उसे तत्काल स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, हालांकि परिजन उसे लेकर मऊ जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में दिव्यांश की मौत हो गयी।
इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने के बाद नाते-रिश्तेदार भी पहुंच गये। अनिल की दो संतानों में बड़ी बेटी छह वर्षीय आयुषी तथा तीन साल का एकलौता पुत्र दिव्यांश था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…