बलिया- वाजपेयी के खिलाफ फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट, मामला दर्ज

बलिया में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में अराजकतत्व द्वारा फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।

बलिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला सह संयोजक अमित गुप्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।  एवीबीपी के पूर्व जिला सह संयोजक अमित गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि एक तरफ पूरा देश भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा हुआ है।

वहीं जिले के रोहित कुमार चौरसिया उर्फ आरोही द्वारा फेसबुक पर गुरुवार की रात करीब 10.07 पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जो पूर्व पीएम के गरिमामयी व्यक्तित्व को ठेस पहुंचाता है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

वही दूसरी तरफ वाराणसी  में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में अराजकतत्व द्वारा फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बजरडीहा निवासी नौशाद खान के खिलाफ वाराणसी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी होते ही आरोपी  घर छोड़ कर भाग निकला। नगवां वार्ड से भाजपा के पार्षद रवींद्र कुमार सिंह और नेवादा वार्ड के भाजपा पार्षद विनीत कुमार सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेलूपुर थाने पहुंचे और फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में एक टीम लगाई गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago