UP- अब सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस लगाएगी रासुका

अब सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डालने वालों की खैर नहीं होगी. यूपी धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वालों के  खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करेगी . लखनऊ एसएसपी के मुताबिक उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो इस तरह के आपत्तिजनक तस्वीरों व मैसेज पर लाइक या कमेंट करते हैं और इसे अपनी आईडी से आगे प्रसारित करते हैं.

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कुछ लोग धार्मिंक उन्माद फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया बहुत ही बेहूदा पोस्ट डालते हैं. इससे समाज में धार्मिंक तनाव पैदा होता है. इस तरह का काम करने वालों पर अब पुलिस सख्ती से निपटेगी. इसलिए इन व्यक्तियों पर सामान्य धाराओं के साथ ही रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर जिले की साइबर सेल पैनी नजर रखेगी.

सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए प्रदेश सरकार मेरठ में सूबे की पहली सोशल मीडिया लैब स्थापित कर रही है. इसमें सोशल मीडिया पर डलने वाले आपत्तिजनक पोस्ट का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा. इसमें यह देखा जाएगा कि आपत्तिजनक पोस्ट किसने डाला है. इसके बाद इसे कितने लोगों ने आगे फॉरवर्ड किया है. इसी के अनुसार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago