Categories: बलिया

शराब तोड़ रही शादियां! बलिया में नशे के चलते कई घर बसने से पहले ही उजड़े

शादी-विवाह के घर में नाच गाना, मीठे नमकीन पकवानों का दौर अब चला गया है। आधुनिकता के साथ साथ शादी विवाह में मनोरंजन का तरीका बदल गया है। अब बारात में नाचते गाते युवाओं के हाथों में शराब की बोतलें दिख जाएंगी। नशा कर एन्जॉय करने का युवाओं का ये तरीका कई घर तोड़ देता है। कई बार शराब पीने की वजह से दूल्हे को मंडप से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। बलिया में भी शराब के कारण कई घर बसने से पहले ही उजड़ चुके हैं।

बलिया के हल्दी, मनियर जैसे तमाम इलाके हैं जहां नशे की वजह से दूल्हे को बिना दूल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी। एक सप्ताह पहले की बात है जहां हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में बांसडीह रोड इलाके से एक कॉंस्टेबल की बारात पहुंची थी। जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दूल्हे के कुछ दोस्त शराब के नशे में झूमते हुए स्टेज पर चढ़कर धक्का-मुक्की करने लगे। दुल्हन ने नाराजगी जताई तो दूल्हा बिना शादी किए ही रात में फरार हो गया।

मनियर इलाके के भागीपुर गांव में 3 जून 2018 को हुई शादी में दूल्हे के नशे में होने से दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गई थी। लेकिन जयमाला के दौरान दूल्हे नशे में था और उसने रस्म पूरा करने से मना कर दिया। जिसके बाद शादी टूट गई।

मनियर थाना क्षेत्र के ही मिश्रौली गांव में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था जहां दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीने और गुटखा खाने के कारण शादी से इनकार कर दिया, जिसके कारण बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां नशे के कारण शादियां टूट चुकी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago