Categories: बलिया

वक्त बदला, हालात नहीं: बलिया में फिर ठेले पर दिखा ‘सिस्टम’, जानिए पूरा मामला

बलिया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक महिला की मौत होने के बाद भी बलिया में लापरवाही का आलम है। ठेले पर मरीज को ले जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि सिस्टम को तमाचा मारती एक और तस्वीर सामने आई है। रात में ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने और अस्पताल से घर ले जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में परिजन डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं तो डॉक्टर्स सफाई दे रहे हैं।

घटना स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा की है, बुधवार देर रात बैरिया क्षेत्र स्थित रामा बाबा बस्ती निवासी सुनीता देवी (55) को उनके पड़ोसी ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. संजय श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन पैसे के अभाव में बलिया जाने की जगह सुनीता को उनके पड़ोसी ठेले पर लादकर घर ले जाने लगे। अस्पताल से कुछ ही दूर आगे जाने पर रास्ते में अखिल उपाध्याय और अमित सिंह क्षत्रिय की नजर उनपर पड़ी। उन्होंने पास जाकर पूछताछ की। पूरी बात जानने के बाद फिर उसे अपने साथ अस्पताल लेकर गए।

सही इलाज नहीं करने का आरोप- बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय श्रीवास्तव से उक्त महिला के इलाज को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में एक अन्य चिकित्सक ने महिला का इलाज किया। जिसके बाद स्थिति ठीक होने पर ठेले से ही घर वापस लौट गई। गुरुवार को फिर तबियत खराब होने पर उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने ठीक से इलाज नहीं किया।

डॉक्टर की सफाई- वहीं डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित सुनीता को दर्द था। जिसके लिए उसे इंजेक्शन लगाया था। डॉक्टर के मुताबिक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाने की सलाह दी गई थी लेकिन मरीज ने इनकार कर दिया। वह अपने परिजनों के साथ चली गई। इस बारे में पूछने पर सुनीता देवी ने चिकित्साधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि पैसे के लिए उचित इलाज नहीं किया गया।

बता दें कि इससे पहले साधन नहीं मिलने पर एक बुजुर्ग अपनी पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा था। और समय पर इलाज नहीं मिलने से महिला की मौत हो गई। ठेले पर मरीज को ले जाने की तस्वी भी सामने आई थी। मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई थी। इधर, स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से जुड़ी इस घटना ने फिर से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। हालांकि मामले में मरीज के आरोप हैं तो डॉक्टर्स की सफाई भी। जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago