बलियाः करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले में आरोपी पूर्व सीयर ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

बलिया खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त तत्कालीन सीयर ब्लॉक प्रमुख भीम प्रसाद पर ईओडब्लू टीम ने शिकंजा कसा है। भीम प्रसाद को वाराणसी सेक्टर ने कचहरी से हिरासत में लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

26 दिन पूर्व भी दो कोटेदारों को ईओडब्लू ने कचहरी से गिरफ्तार किया था। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि गबन मामले में गिरफ्तार भीम प्रसाद सीयर करोड़ों के घोटाले में संलिप्त था।

भीम प्रसाद उभांव थाना अंतर्गत गुलौरा चैनपुर का निवासी है। जो कि सीयर ब्लॉक का प्रमुख था। अपने कार्यकाल के दौरान उसने दो कोटेदारों से मिलीभगत कर कार्ययोजनाओं की पत्रावलियों पर भुगतान ऑर्डर, मास्टर रोल और खाद्यान्न वितरण रजिस्टर में कूटरचना कर योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया।

इस दौरान श्रमिकों का चयन भी मनमर्जी से किया और मास्टर रोल में फर्जी रुप से श्रमिकों के नाम लिखे। इसे जरिए लाखों की राशि डकारी। वहीं केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2002 से 2005 के बीच बलिया में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का क्रियान्वयन किया गया था। योजना के तहत बलिया के विभिन्न गावों में मिटटी, नाली निर्माण, खडंजा निर्माण, पटरी मरम्मत कार्य संपर्क मार्ग निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य आदि श्रमिकों का चयन कर कराया जाना था और श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नकद भुगतान दिए जाने का निर्देश था।

लेकिन इस काम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। करोड़ों की हेरफेरी हुई। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्लू टीम को निर्देशित किया गया। जिसके बाद आज कार्यवाही करते हुए ईओडब्लू टीम के निरीक्षक अरविन्द कुमार, निरीक्षक विजय प्रकाश यादव ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को कचहरी स्थित एसबीआई के पास से गिरफ्तार किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago