Categories: बलिया

बलिया में साढ़े 7 करोड़ की लागत से होगी 10 मार्गों की मरम्मत

बलिया में अब साढ़े सात करोड़ की लागत से 10 मार्गों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया था। जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया है साथ ही पहली किस्त की धनराशि भी जारी कर दी गई है।

अब खराब मार्गों की विशेष मरम्मत का कार्य 7.69 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। सभी प्रकार के टैक्स भी इसमें शामिल होंगे। निर्माण को शुरू करने के लिए पहली किस्त में लगभग दो करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। स्वीकृति मिलले के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है।

शासन की ओर से सिंकदरपुुर में कठौड़ी-डूहा बिहरा मार्ग 70.10 लाख, पूर रजवाहा से बहेरा नाला मार्ग-50.16 लाख, केवटलिया मिश्र से एसबीआरबीएल मार्ग-1.12 करोड़, छपिया सिवान-नहर-टीएस बंधा मार्ग-59.48, नगरा-बेल्थरारोड मार्ग से जमुआंव-खंदवागेट मार्ग -84.21 लाख से निर्मित होगा। इसके साथ ही
अखोप माइनर-तरछापार-सोनाडीह मार्ग-63 लाख
, सीवान टोला-बीएसटी बंधा संपर्क मार्ग-56.51 लाख, रानीगंज-करन छपरा मोड़ मार्ग-40.39 लाख, पकड़ी-गढ़मलपुर संपर्क मार्ग-79.19 लाख, पकड़ी-मिश्रौली-सलेमपुर संपर्क मार्ग -94.26 लाख से निर्मित किया जाएगा।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के कई मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की ओर से काफी समय से इसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी।

PWD जेई एके सिंह का कहना है कि 10 मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। स्वीकृति के बाद टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago