Categories: बलिया

बलिया – नाबालिग का अपहरण कर 2 महीने तक रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में 17 साल की लड़की का अपहरण करने के बाद 2 महीने तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी। बताया कि बिहार निवासी आरोपी पारस चौधरी (19) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक़ बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को आरोपी ने 15 नवंबर 2022 को अगवा कर लिया था। मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि 2 दिन पहले लड़की को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे अगवा कर तेलंगाना के हैदराबाद और फिर बिहार के भागलपुर ले गया। जहां उसने 2 महीने तक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अन्य प्रासंगिक धाराओं को जोड़ा गया है। फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago