बलिया के कई गांवों का अस्तित्व ख़’तरे में, युवा चेतना ने सरकार से की ये अपील !

बलिया डेस्क : बलिया के कई गांवों पर अस्तित्व  का खतरा मडरा रहा है जिसको देखते हुए युवा चेतना की टीम सामने आई है . युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह लगातार इसको लेकर अभियान चला रहे हैं, कई बार उन्होंने धरना प्रदर्शन भी  किया है  लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं .

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह रविवार को प्रेस से बात करते हुए कहा की उज्ज्वला गैस योजना की जन्मभूमि हैबतपुर सहित 1 दर्जन गाँवों को बचाने हेतु योगी सरकार कुछ नहीं कर रही है।

रोहित ने कहा की 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैबतपुर से ही उज्ज्वला योजना का आगाज़ किया था लेकिन आज यह गाँव आसपास के दर्जन भर गाँवों के साथ गंगा नदी के कटान का शिकार हो चुका है।

युवा चेतना पिछले 3 वर्षों से बांध निर्माण हेतु चरणबद्ध आंदोलन चला रही है परंतु योगी सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है।  जिस तेज़ी से कटान हो रहा है हैबतपुर सहित दर्जन भर गाँव एवं बलिया शहर का अस्तित्व मिट जाएगा।मंगल पांडेय,चित्तु पांडेय,लोकनायक जयप्रकाश नारायण,चंद्रशेखर,जनेश्वर मिश्रा के बलिया के साथ यह सौतेला व्यवहार भाजपा सरकार क्यों कर रही है।

रोहित सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे विषय के संदर्भ में पत्र भी लिख चुका हूँ।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के साथ भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलकर भी उज्ज्वला जन्मभूमि को बचाने की फ़रियाद कर चुका हूँ परंतु सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है।

बैरिया में बांध बन सकता है तो फिर हैबतपुर में क्यों नहीं। भाजपा सरकार जनता को ठग रही है 2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago