बलिया- बिजली विभाग का कारनामा, बिना कनेक्शन उपभोक्ता के पास पहुँचा बिल

बैरिया डेस्क : कनेक्शन का पता नहीं लेकिन उपभोक्ता के पास आ गया कामर्शियल बिजली बिल ।उपभोक्ता बैरिया से बलिया तक दौड़ दौड़ कर परेशान हो गया, लेकिन अभी तक न कोई जांच हुई और न ही कार्रवाई। जी हां, हम बात कर रहे है विद्युत उपकेन्द्र बैरिया की, जहाँ की लापरवाहियों की वजह से लोगों को ख़ासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक बैरिया फिडर मात्र दो अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। उपभोक्ताओ का यह भी कहना है कि जब शिकायत करने की बात आती है तो कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहाँ मौजूद नहीं मिलते। इसी के साथ ही कोई फोन उठाने की भी जहमत नहीं लेता।

जबकि ग्रामीणों के सामने लाइन ट्रिप से लेकर बिजली बिल सुधारना आदि समस्याएं खड़ी रहती है। जिसे ठीक कराने के लिए कई बार बलिया भी जाना पड़ता है। इन सब कठिनाइयों को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।

प्रशासन द्वारा बिजली की आपूर्ति 20 घण्टा करने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके बैरिया फीडर से बिना शेड्यूल के ही चन्द घन्टे ही बिजली मिल पाती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक, आलम यह है कि पुराने समय में लगे तार पर बिजली की आपूर्ति हो रही है।

आज तक वह तार भी बदले नहीं गये। जिससे आए दिन तारों का टूटना लगा रहता है। यही नहीं संविदा कर्मचारी ही फीडर के मालिक बने बैठे हैं। किसी को कोई काम है तो उसे संविदा कर्मचारी से मिलना होगा। यह तो बानगी भर है।

बैरिया निवासी कामेश्वर सिंह के नाम पर कई महीनों पूर्व पोस्ट आफिस से व्यवसायिक कनेक्शन की रसीद गई। जबकि कामेश्वर सिंह के यहां कोई कनेक्शन ही नहीं है। बिजली बिल मिलने के बाद से कामेश्वरर सिंह बैरिया से लेकर बलिया तक हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago