5 साल संविदा के बाद सरकार से सहमति रखने वालों को ही मिलेगी नौकरी: सपा नेता

बेल्थरा डेस्क :  कोरोनाकाल में यूपी के युवाओं को उस वक़्त और बड़ा झटका लगा तब यह खबर आई कि सरकारी नौकरी की जगह 5 साल संविदा पर रखा जाएगा और इसके बाद तय किया जाएगा कि किसे सरकारी नौकरी देनी है और किसे नहीं. इस खबर के सामने आने के बाद नौजवानों ने तीखा विरोध दर्ज कराया है. आम लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियाँ भी.

इस बीच अब इस मामले पर सपा के पूर्व बलिया जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 5 साल बाद साक्षात्कार के आधार पर सरकारी नौकरी देने में बड़ा खेल हो सकता है और जिस सरकार की जैसी मानसिकता होगी वह उसी पैमाने पर मापा जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि नौकरी चाहने वाला नौजवान अब फुटबॉल की स्थिति में हो गया है. बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी बड़े-बड़े कॉलेज महंगी शिक्षा और डिग्री लेकर जो नौजवान नौकरी पाने के लिए सपने बुनने का काम कर रहे थे. आज उन्हें योगी सरकार ने यह फैसला सुना कर निराश किया है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा फ़ैसला करके सरकार ने नौजवानों की योग्यता और डिग्री का मजाक उड़ाया है.

उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले की वजह से अब नौजवानों को अपनी डिग्री और योग्यता पर कम सरकारों के रहमों करम पर निर्भर रहना होगा, जिस सरकार की जैसी मनसा होगी उसी तरह का फैसला होगा. उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी पूरी जीवन की गाढी कमाई अपने बच्चों के भविष्य को बनाने में लगाता है और पूरे जीवन भर अपने को फटे हाल और अभावग्रस्त रखता है.

आज योगी सरकार के इस फैसले ने जहाँ अभिभावकों के उम्मीद को रौदने का काम किया है. वहीं उन नौजवानों के सपनों को भी कुचलने का काम किया है, जिन्होंने अपना सुनहरा भविष्य बनाने का सपना देखा था. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के इस तुग़लकी फरमान ने नवजवानों को निराश किया है.

सेवा में कार्यरत लोगो को पचास वर्ष की उम्र में रिटायर करने का फैसला भी चकित करने वाला है पेंशन भी नही मिलनी है. इनके बच्चो की पढ़ाई और परिवारों का दायित्व का निर्वाहन करना भी मुश्किल भरा होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा फ़ैसला लोकतांत्रिक नहीं बल्कि तानशाही सरकार कर सकती है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago