बलियाः चयनित शिक्षक भर्ती संघ ने संविदा प्रस्ताव के खिलाफ़ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में संविदा का प्रस्ताव लाने पर सूबे की योगी सरकार घिरती नज़र आ रही है। विपक्षी पार्टियों से लेकर सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले युवक इस प्रस्ताव के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। बलिया में भी इस प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन 69000 चयनित शिक्षक भर्ती संघ की बलिया टीम के तत्वाधान में किया गया। जिसका नेतृत्व अकील रहमान खां ने किया।

चयनित शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने संविदा प्रस्ताव के विरोध में जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। चयनित शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अकील रहमान खां ने बताया कि सरकारी नौकरी पाना युवाओं का सपना होता है, जिसे साकार करने के लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं। अपने घर से दूर प्रयागराज, बनारस, लखनऊ और दिल्ली जैसी जगहों पर रहकर तैयारी करते हैं।

ऐसे में सरकार का इस तरह से प्रस्ताव लाना युवाओं के सपने पर पानी फेरने जैसा है। उन्होंने कहा कि सरकार समूह ‘ख’ एवं ‘ग’ भर्ती प्रक्रिया में पहले 5 वर्ष की संविदा से नौकरी की शुरुआत करने का जो प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है वह युवाओं के हितों के ख़िलाफ़ है। हर रोज़ सरकार नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर हम युवाओं के भविष्य के शात खिलवाड़ कर रही है। हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है, ऐसे में नियम सबके लिए एक समान होना चाहिए। अगर ये नियम हम युवाओं पर लागू होता है तो ये सत्ताधारियों पर भी लागू होना चाहिए।

अकील खां ने कहा कि सत्ताधारियों का भी हर 6 महीने में मुल्यांकन होना चाहिए और दक्ष न पाए जाने पर उन्हें सत्ता से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि देश पर वित्तीय बोझ कम करने के नाम पर सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद करने वाली सरकार ने विधायकों-सांसदों की पेशन बंद क्यों नहीं की? क्या सिर्फ विधायक-सांसद ही देश की सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा कि 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके सरकारी कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने की बात कही जा रही है तो ऐसी कोई व्यवस्था क्यों नहीं बनाते कि 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके नेताजी भी राजनीति से रिटायर हो जाएं। सरकार से हम आग्रह करते हैं कि वह संविदा नियमावली पर पुनर्विचार करे और छात्रों के हित में फैसला करे।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से रोहित सिंह, उत्कर्ष सिंह, मृदुल पांडेय, अजीत वर्मा, संदीप उपाध्याय, अक्षय सिंह, विकास सिंह, विकास सिंह, अखिलेश ठाकुर, विजेन्द्र पांडेय, शुभम सिंह, साहबे आलम, आसिफ़ अली, मो0 कादिर, दानिश जमाल इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago