बलिया- मटका फोड़ने के दौरान गिरा मकान का छज्जा, कई लोग गंभी’र रूप से घाय’ल !

बलिया में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम की खुशी एक पल में हादसे में बदल गई। ‘गोविंदा’ मटकी फोड़ने की तैयारी में था तभी अचानक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ की कोहराम मच गया। जानाकरी के मुताबिक मटकी फोड़ आयोजन में एक टोली मटकी फोड़ रही थी। इसी दौरान देख रहे दर्शकों पर छज्जा गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला सुखपुरा इलाके के सुल्तानपुर गाँव का है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक शनिवार की रात सुल्तानपुर के महावीर मंदिर के समीप मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे।

मटका लटकाने के लिए जो रस्सी बांधी गई थी, उसमें रस्सी का एक सिरा एक छत के रेलिंग से और दूसरा सिरा नीम के पेड़ की डाली में बांधा गया था।रस्सी के बीच में मटका लटकाया गया था। मानव पिरामिड पर चढ़कर कृष्ण बना बालक मटका फोड़ने लगा तो मटका तो फूट गया लेकिन पिरामिड में शामिल लड़के असंतुलित होकर गिर पड़े।

मटका फोड़ने वाला बालक भी नीचे गिरने लगा, तब तक उसके हाथ में मटके की रस्सी आ गई फिर, रस्सी टूट गई। इस वजह से छत के रेलिंग पर दबाव पड़ा और छत का बरजा (छज्जा) नीचे गिर पड़ा। बरजा के नीचे बैठे दर्शक घायल हो गए। लोगों के घायल होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को सुखपुरा में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले आए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago