बलिया- बेल्थरा रोड में इन ट्रेनों के ठहराव की मांग, 11 सूत्री ज्ञापन अधिकारी को सौंपा !

बलिया– बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर शालीमार व बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव सहित कई अन्य मांग को लेकर जेडआरयूसीसी के मेंबर देवेंद्र कुमार गुप्त ने 11 सूत्री ज्ञापन रेलवे के बड़े अधिकारी को सौपा।

बता दें की रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पू.म.रे. की पहली परिचय बैठक बिहार की राजधानी पटना में आयोजित की गई थी। बैठक में महाप्रबंधक व मण्डल रेल प्रबधक सहित सभी उच्च स्तरीय रेल अधिकारी मौजूद रहे।

बेल्थरा रोड के रहने वाले देवेन्द्र गुप्त ने संत गणिनाथ के नाम ट्रेन चलाने, ट्रेनों का क्षेत्र विस्तार समय सारणी में बदलाव और शालीमार को सप्ताह में तीन दिन चलाने के साथ-साथ बापूधाम एक्सप्रेस का बेल्थरा रोड में ठहराव, हाबड़ा से प0 दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी-बेल्थरा रोड-भटनी होते हुए गोरखपुर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की बात प्रमुखता से रखी।

साथ ही उन्होंने प. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से वाराणसी मऊ बेल्थरा रोड भटनी होकर गोरखपुर तक जाने के लिए फ़ास्ट पैसेंजर नई ट्रेन चलाने के लिए भी अधिकारियों से अनुरोध किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago