बलिया जे’ल में दुसरे दिन भी जारी रहा कैदि’यों का धर’ना, 24 घंटे बाद भी नहीं खाया खाना !

बलिया जिला जेल में दूसरे दिन भी बंदी अपनी मांगों पर अड़े रहे और 24 घंटे बाद तक भोजन नहीं किया था। इसकी सूचना मिलने के बाद फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी डीएम ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्यायों के समाधान का भरोसा दिया। हालांकि इसके बाद भी बंदी खाना खाने को तैयार नहीं हो सके। फिलहाल जेल प्रशासन माहौल को शांत करने का प्रयास कर रहा है।

खराब भोजन व जेल के अंदर साफ-सफाई की समस्या को लेकर शनिवार की दोपहर कैदी हंगामा करने लगे। पहले तो जेल प्रशासन ने खुद मामला सलटाने का प्रयास किया, लेकिन जब कैदी उग्र होने लगे तो मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

जानकारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ जेल में दाखिल हुए। उन्होंने कैदियों को समझाने का प्रयास किया। जेल से बाहर निकले अफसरों ने हालात सामान्य होने का दावा किया था।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी मांग पर अड़े बंदियों ने रात का भोजन नहीं लिया। उन्होंने सुबह का नाश्ता भी लेने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी जेल प्रशासन ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दी। सूचना के बाद कई बड़ी अधिकारी जेल में पहुंचे।

उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कैदियों ने अफसरों से जेल अधीक्षक व जेलर का तबादला तथा भोजन में गुणवत्ता की पुरानी मांग दोहरायी। इसके बाद उनसे भोजन करने की अपील कर सभी अफसर दोपहर करीब एक बजे बाहर निकल गये। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से भोजन का वितरण कराया। बताया जाता है कि कुछ कैदियों ने भोजन लिया, जबकि कुछ ने इनकार कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

58 minutes ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

23 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

23 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago