Social Media
बलिया: जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान द्वारा कराए गए निर्माण कार्याें में अनियमितता की शिकायतों की जांच के बाद बलिया जिलाधिकारी ने कड़े आदेश दिए हैं जिसके बाद बलिया में सियासी हलचल तेज़ हो गई है । जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, और उनसे सम्बन्धित फर्म व दोषी लिपिक राजीव सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीडीओ को दिए हैं।
वहीँ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है। उन्होंने इस जांच रिपोर्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजते हुए अध्यक्ष पद से हटाने की भी कार्रवाई करने को कहा है।
खबर के मुताबिक , जांच में पाया गया कि लिपिक राजीव सिंह के विरूद्ध सबूत मिलने के बावजूद उनसे काम लिया जा रहा है। पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज कराया जा रहा और न ही फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की गयी। इससे स्पष्ट है कि लिपिक को संरक्षण दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि जांच के बाद मिली रिपोर्ट से स्पष्ट है कि जिला पंचायत के हितों के विपरीत कार्य करते हुए जिपं अध्यक्ष दोषी कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिया है कि जिपं अध्यक्ष व अन्य दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। तत्काल गिरफ्तारी भी हो
वहीँ उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि यदि अपर मुख्य अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं तो इनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीडीओ के विरूद्ध ही एफआईआर दर्ज कराने की बात कह दी है। इन सभी कार्रवाई के लिए उन्होंने सीडीओ को 48 घंटे का समय दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…