Categories: बलिया

बलिया- बेल्थरारोड की जनसभा में नहीं पहुंचे मनोज तिवारी, लोगों में दिखी नाराजनी

बलिया। मनोज तिवारी बीजेपी से सांसद होने के साथ ही भोजपुरी के मशहूर एक्टर भी हैं। जिन्हें सुनने के लिए आज बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में लोगों को हुजूम उमड़ा लेकिन लोगों को सिर्फ निशाना ही हाथ लगी। क्योंकि देरी होने की वजह से मनोज तिवारी सभा को संबोधित करने नहीं पहुंच सके। उन्हें आज जनता इंटर कॉलेज नगरा में भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करना था। और मनोज तिवारी को सुनने लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।

मनोज तिवारी को सुनने के लिए उत्साहित लोगों के तब निराशा हुई जब आयोजकों ने घोषणा की गई कि देरी के चलते जनसभा स्थगित की जा रही है। कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना प्रसारित किए जाते ही वहां दोपहर से ही उनको सुनने पहुंचे लोग आयोजकों को बुरा भला कहते वापस लौट गए। बता दें भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम के समर्थन में सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित था। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह था।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी यह मेहनत कामयाब भी दिखाई दी जब दोपहर से ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। बड़ी संख्या में लोग तिवारी को सुनने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर रेवती से नगरा के लिए उड़ने की खबर भी सामने आई। लेकिन देरी होने की वजह से मनोज तिवारी सभा स्थल नहीं पहुंच सके। जिसकी वजह से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago