गड़वारः चौथे दिन भी नरांव गांव में तनाव, 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर प्रांगण में संत रविदास की तस्वीर रखने का विवाद चौथे दिन भी शांत नहीं हुआ। मंगलवार की शाम को पुलिस ने मंदिर प्रांगण से फोटो हटवा दिया साथ ही एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद उक्त पक्ष की महिलाओं और भीम आर्मी के नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

महिलाएं और भीम आर्मी के नेताओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के बृजेश चौहान की तहरीर पर 14 नामजद 150 अज्ञात पर दूसरे पक्ष के पिंटू राम की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि समेत छह नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि गड़वार थाना के नरांव शिव मंदिर प्रांगण में 18 फरवरी के दिन एक पक्ष के लोगों ने संत रविदास की तस्वीर रख झड़ा गाड़ दिया था। जिसे देख दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। गांव में तनाव बढ़ा तो पुलिस फोर्स तैनात की गई लेकिन मंगलवार को कुछ ही देर के लिए फोर्स हटी तो दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिसके बाद एसडीएम दीपशिखा सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शाम छह बजे पुलिस ने रविदास की तस्वीर और चबूतरा दोनों को हटवा दिया और एक पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरमा गया। महिलाएं और भीम आर्मी के नेता नाराजगी जताने लगे। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सुखपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस पूरे मामले को लेकर एक पक्ष का कहना था कि जिन युवकों को पुलिस उठाकर ले गई है उन्हें तत्काल छोड़े और हम लोगों का भी मुकदमा दर्ज करे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में मामला शांत है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago