बलिया- नकली दवा कारोबार पर नकेल की तैयारी, दुकानों पर CCTV लगाना अब होगा अनिवार्य

बलिया में नकली दवाओं के कारोबार पर नकेल कसने की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जहाँ अब सभी दुकानों पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मेडिकल दुकानों पर CCTV कैमरा न लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें आज औषधि विभाग ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस्तावेज की भी जांच की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।

मेडिकल दुकानों का निरीक्षण- आज औषधि निरीक्षक श्रीद्धेश्वर शुक्ल ने पप्पू मेडिकल स्टोर सुखपुरा, डेज मेडिकल स्टोर, वेलकम मेडिकल स्टोर बहेरी, सुहेल मेडिकल स्टोर सिंहाचवर, कृष्णा फार्मा और शंभू मेडिकल स्टोर चिलकहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्तिथि संदिग्ध लगने पर पप्पू मेडिकल स्टोर और शंभू मेडिकल स्टोर से दवाओं के सैंपल लिए। जिसे जांच के लिए भेज दिया गया।

निरीक्षण के बाद शुक्ल ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। जिससे की किसी भी प्रकार से नकली दवाओं की बिक्री न हो सके। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदार अपने लाइसेंस की कापी डिस्प्ले उचित स्थान पर करें जिससे कि दवा लेने में ग्राहकों को वह स्पष्ट दिखलाई दे। उन्होंने दवाओं के थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे दवाओं को पंजीकृत फुटकर दुकानदारों को ही बेंचे। ऐसा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago