Categories: बलिया

बलिया जेल में बनेगी मनियर की प्रसिद्ध बिंदी, बंदियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

बलिया जेल में बिंदी बनाई जाएंगी। कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को बिंदी बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उद्योग विभाग की मदद से रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। बंदियों की ओर से जो बिंदियां बनाई जाएंगी उसे बेचा जाएगा। जिससे बंदियों की आमदनी भी बढ़ सकेगी।

बता दें कि शुरुआती तौर पर वन डिस्ट्रिक, वन उत्पाद (ओडीओपी) में चयनति मनियर की बिंदी पर विचार किया गया। जेल प्रशासन ने मई में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन की ओर से इस पर मंजूरी दे दी गई है।बिंदी निर्माण के लिये मनियर के बिंदी कारोबारियों से बातचीत भी हुई है, ताकि वह रॉ मैटेरियल उपलब्ध करा सके।

बिंदी निर्माण के लिए बंदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्योग विभाग की मदद से ओडीओपी में चयनित इस उत्पाद का जेल में एसेम्बल किया जाएगा। रॉ मैटेरियल के लिये मनियर के कारोबारियों से भी बातचीत हुई है। वहीं बिंदी निर्माण के लिए जेल प्रशासन तैयारी कर रहा है इसके लिए जेल के अंदर एक कमरे को तैयार किया जा रहा है।

बंदी कल्याण एवं पुनर्वास सहकारी समिति की ओर से जिला कारागार परिसर में आउटलेट खोला जाएगा। इसमें बंदियों की ओर से तैयार होने वाली बिंदी की बिक्री की जाएगी। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह का कहना है कि कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को बिंदी बनाने के लिये प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे जेल के बंदियों को काम करने का मौका मिलेगा। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। जेल से बाहर आने के बाद भी वह इस काम को आगे बढ़ा सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

9 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago