Categories: बलिया

बलियाः राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले तीन अवर अभियंता सस्पेंड

बलिया बिजली विभाग की ओर से बकाया बिल वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बकायेदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं साथ ही वसूली व कनेक्शन काटने की कार्रवाई हो रही है। लेकिन इसमें विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

ऐसे मेंं विभाग के अधीक्षण अभियंता ने एक्शन लेते हुए तीन अवर अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है। योजना के तहत राजस्व वसूली में खराब प्रगति एवं कार्य में उदासीनता के कारण विद्युत उपकेंद्र बैरिया के अवर अभियंता सुनील कुमार, माल्दह के अवर अभियंता अभिराम प्रणय और बांसडीह के अवर अभियंता आलमगीर अंसारी को निलंबित किया गया है।

बता दें कि जिले में कुल 2.80 लाख उपभोक्ताओं के यहां विद्युत विभाग का एक हजार करोड़ बकाया है। इसमें 199976 घरेलू उपभोक्ताओं पर कुल 781.11 करोड़ बकाया के सापेक्ष 352.34 करोड़ छूट निर्धारित है। उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर उन्हें बकाया जमा करने को कहा जा रहा है। योजना 15 जुलाई तक चलेगी। अभी तक कुल 35 हजार उपभोक्ताओं ने लाभ ले लिया है। इनमें 18 करोड़ का राजस्व मिला है जबकि 8 करोड़ की छूट भी दी गई है।

राजस्व वसूली के क्रम में बैरिया उपकेंद्र से 5605 उपभोक्ताओं से वसूली होनी थी, इनमें से केवल 682 का ही पंजीकरण हुआ है, जिसके चलते अवर अभियंता सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र माल्दह के अवर अभियंता अभिराम प्रणय को निलंबित किया गया है, इनके निर्धारित लक्ष्य 5070 के सापेक्ष 493 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है। वहीं विद्युत उपकेंद्र बांसडीह के अवर अभियंता आलमगीर अंसारी के क्षेत्र में 3087 के सापेक्ष 286 उपभोक्ताओं का ही पंजीकरण हुआ है। ऐसे में इन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि ओटीएस के तहत सभी अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं के पंजीकरण व राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें लापरवाही पर तीन अवर अभियंता को निलंबित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago