बलिया बिजली विभाग की करतूत, बिना कनेक्शन ग्रामीणों को थमा दिया बकाया नोटिस

बलिया में एक बार फिर बिजली विभाग का अजीबों गरीब कारनामा देखने को मिला है। जहां रसड़ा के कोटवारी गांव में बिजली विभाग बिना बिजली कनेक्शन दिए ही लगभग चार दर्जन ग्रामीणों के पास बिजली बकाया का नोटिस भेज चुका है। ऐसे में मामले को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में बैठक करके बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए फर्जी बिल निरस्त करने की मांग की है।

मीटर लगाया, कनेक्शन आज तक नहीं- आरोप है कि बिना कनेक्शन और खंभा व तार खींचे ग्रामीणों को बिजली बकाया का नोटिस बिजली कर्मचारियों ने दिया है। ग्रामीणों बताया कि साल 2018 में उनके गांव पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गांव के 4 दर्जन से अधिक लोगों से एक एक सौ रुपए लेकर उनके झोपड़ी में मीटर लगा दिया गया। कहा कि जल्द ही गांव में खंभा और तार खींचने के बाद बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। लेकिन आज तक न तो खंभा लगा और न ही तार खींचा गया। मीटर लटकाने के नाम पर सौ सौ रूपए वसूला गया। उन्हें बिना कनेक्शन दिए ही दिसंबर 2021 में 15 हजार से 40 हजार रूपए तक बिजली बकाए का नोटिस थमा दिया।

विधायक की भी नहीं सुनी- पीड़ित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह से शिकायत की है। विधायक ने भी गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता बलिया को 10 दिसंबर 2021 को पत्र लिखकर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ ही फर्जी बकाए बिल को निरस्त करने की मांग की थी। लेकिन विभाग के आला अधिकारियों ने विधायक के पत्र पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग कार्रवाई की धमकी दे रहा है। ऐसे में ग्रामीण में बिना बिजली आपूर्ति की बकाया बिलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 hours ago