बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। और दुष्कर्म का आरोप एक 12 साल के नाबालिग पर लगा है। जो मासूम का पड़ोसी ही है। हालांकि मामले में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला भी दर्द कर लिया है। नाबालिग से पुलिस पूछताछ कर कर रही है। और मामले की जांच भी कर रही है।
12 साल के नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप- बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि 12 साल के नाबालिग पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग को पकड़ लिया है। उभांव के प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बच्ची के साथ उसके पड़ोसी 12 वर्षीय किशोर द्वारा रविवार को दोपहर अपने घर के छत पर कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।
नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह- उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर रविवार की रात को ही किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। और बच्ची को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच भी पुलिस कर रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…