Categories: बलिया

बलियाः पासिंग आउट परेड के बाद 190 रिक्रूट बने आरक्षी, एसपी ने दिए खास टिप्स

बलिया पुलिस लाइन में बीते 6 माह से प्रशिक्षण ले रहे 190 रिक्रूट आरक्षी बन गए। मंगलवार को पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें आरक्षी बनाया गया। इस दौरान एसपी राजकरन नय्यर ने परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने आरक्षियों को कर्तव्य व सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि अब प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है। अब आप सभी को जनता, समाज व देश की सुरक्षा करनी है, सेवा करनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रशिक्षण के बाद अब कुछ सीखना नहीं है, अब हर पल हर कदम पर नई चुनौतियों का सामना करना होगा। आपको हर कसौटी पर खरा उतरा होगा।

इस दौरान एसपी ने सभी रिक्रूट से आरक्षी बनने वाले जवानों को कार्य और व्यवहार संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा, जनसेवा, व्यवहार व आचरण उनके सबसे मुख्य हथियार हैं। जनता की नि:स्वार्थ सेवा करना, पद पर रहते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहना और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई अब उनकी नई जिम्मेदारी है। इस दौरान एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, आरआई सुभाष यादव, सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष आदि थे। संचालन मास्टर जाकिर हुसैन ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago