Categories: बलिया

बलिया को विकासकार्यों की सौगात, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने 3 सड़कों का किया लोकार्पण

बलिया को आज विकासकार्यों की सौगात मिली है। जहां प्रधानमत्री सड़क योजना के तहत 3 सड़कों का लोकार्पण सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया। जो 14 करोड़ 42 लाख की लागत से बनाई  गई हैं। तीन सड़कों का निर्माण होने से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोकार्पण के दौरान कई नेता मौजूद रहे।

बता दें ड्वाकरा हाल में आयोजित प्रधानमंत्री सड़क योजना के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोकार्पण के मौके पर लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार के चलते ही प्रदेश और देश की तरक्की के रोज नए इतिहास रचे जा रहे हैं। कुशवाहा ने 14 करोड़ 42 लाख की लागत से बनी क्षेत्र की तीन सड़कों भेखरिया से धस्का, बेरुआरबारी से मनियर और बघाव से सेरिया मार्ग का लोकार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, विनोद शंकर दूबे, गौतम सिंह यादव, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago