बलिया में मां-बेटे की दूरी का वनवास खत्म, 15 साल बाद पुलिस ने कराया मिलाप

बलिया। बलिया की मनियर पुलिस ने काफी कोशिश के बाद 15 पहले लापता युवक को ढूंढ निकाला। रविवार को लापता युवक मनियर थाने में अपने परिजनों से मिला। पुलिस ने युवक के परिजनों को उसे सौंप दिया। युवक लावारिस हालत में मनियर पुलिस को रविवार को मिला था।

पुलिस युवक को थाने लाई उसे लाकर नहलाया खिलाया। उससे पूछताछ करने के बाद उसके घर का पता बताया। विभिन्न स्रोतों से उसके अभिभावकों का पता लगाकर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर युवक की मां, चाची, भाई और गांव के प्रधान सहित आदि लोग पहुंचे।

युवक की पहचान उसकी मां कृष्णावती देवी पत्नी राम सुमेर यादव निवासी मुनासो थाना मइल जिला देवरिया ने अपने पुत्र मंगेश यादव के रूप में की। पुलिस ने उसकी मां, चाची रम्भावती देवी, ग्राम प्रधान, भाई गोविंद यादव सहित गांव से आए अन्य लोगों की मौजूदगी में युवक को उसकी मां को सौंपा।

युवक की मां ने बताया कि मंगेश जब 8 वर्ष का था। तो वह लापता हो गया था। मनियर पुलिस की वजह से अपने खोए पुत्र को पाकर उसकी मां और गांव से आए लोगों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago