Categories: बलिया

नितिन गड़करी के बलिया आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे भाजपा नेता बोले, ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

बलिया । 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बलिया में आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन अलर्ट पर है और कार्यक्रम के लिए पूरी व्यवस्था करने में जुटी हैं। बता दें कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 27 फरवरी को चितबड़ागांव में 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गाजीपुर से हाजीपुर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस का आधारशिला रखेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री  उपेंद्र तिवारी ने बताया कि चितबड़ागांव आगमन से पूर्व नगरपंचायत स्थित सांई कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार की देर शाम कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को रूपरेखा देना व अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने का आग्रह किया गया।

संयोजक पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि फेफना विधानसभा का हृदय के रूप में पहचान रखने वाले चितबड़ागांव की पावन भूमि पर 27 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के आगमन को फेफना विधानसभा एवं चितबड़ागांव को सौभाग्यशाली बताया। भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने पूर्व मंत्री को आश्वास्त करते हुए कहा कि नगरपंचायत चितबड़ागांव मे होने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पंचायत के लोग ऐतिहासिक भीड़ के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।बताया कि इस कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव- निरहुआ, गायक गोलू राजा, अनुपमा यादव, गोपाल राय सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सकलदीप राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago