Categories: बलिया

मनीष कुमार पाण्डेय बने यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव, समर्थकों में खुशी की लहर

बलिया। देश के सभी दल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में पार्टी संगठन का विस्तार भी कर रहीं हैं। इस कड़ी में उत्तरप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें बलिया के बेल्थरारोड निवासी मनीष कुमार पाण्डेय प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिससे क्षेत्र में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

वार्ड नम्बर 11 निवासी मनीष कुमार पाण्डेय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव बनाया है। जिससे शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। लोगो ने मनीष कुमार पाण्डेय का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

वहीं अपने स्वागत से अभिभूत नीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। और पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। इस मौके पर जसुराम राजभर, मुलायम यादव, सहयोग राजभर, दीपक यादव, सजीत मेहरा, प्रेमचंद गोड आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago