मणिमंजरी आत्महत्या – मुकदमा दर्ज होने पर चेयरमैन कैमरे के सामने आते ही रोने लगे !

बलिया में PCS अधिकारी मणिमंजरी के खुदकुशी के मामले में अब भाजपा नेता और मनियर के चेयरमैन समेत कईयों के खिलाफ एफ़ आई दर्ज कर ली गयी है. महिला अधिकारी के भाई के तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़ित परिवार ने चेयरमैन भीम गुप्ता पर कई संगीन आरोप लगाये हैं.

अब अपने ऊपर लगते आरोपों पर भीम गुप्ता ने जवाब दिया है. उन्होंने मीडिया में आकर अपना पक्ष रखा है. मीडिया से बात चीत करते हुए उन्होंने कहा है कि PCS अधिकारी मणिमंजरी के जाने का उन्हें बेहफ अफ़सोस है. उनका कहना है कि PCS अधिकारी मणिमंजरी उनके घर की सदस्य की तरह थी और उनसे उनका मिलना जुलना अक्सर होता था.

भीम गुप्ता ने कहा है कि उन्हें इस मामले की खबर उनके एक करीबी से फोन पर दी और सुनकर उन्हें काफी अफ़सोस हुआ. वहीँ उन्होंने कहा है कि महिला अफसर के घर वालों से ज्यादा उन्हें इस घटना से दुख पहुंचा है.

वहीँ उन्होंने यह भी कहा है कि महिला अफसर के घर वाले उनके साथ हैं लेकिन उन्हें बहकाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है. मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता ने अपनी सफाई में खुद के बेक़सूर बताया है.

बहरहाल, सच क्या है, इसका पता तो जांच के बाद ही लग पाएगा लेकिन मनियर के चेयरमैन पर आरोप लग रहे हैं कि उनकी तरफ से PCS अधिकारी मणिमंजरी पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था और बिना टेंडर निकाले ही वर्ड ऑर्डर जारी करने को कहा जा रहा था.

इसके अलावा PCS अधिकारी मणिमंजरी के फर्जी हस्ताक्षर करने पैसों के हेरफेर करने का भी आरोप लग रहा है. बहरहाल अब जब मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर भीम गुप्ता कैमरे के सामने आये तो रोने लगे. आँखों में आंसू लिए वह PCS अधिकारी मणिमंजरी को अपनी बहन बता रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago