बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की सुसाइड के बाद उनके भाई द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर बलिया कोतवाली में मुकद्मा दर्ज हुआ चेयरमैन भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश, आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के ई ओ व मनियर रहे पूर्व ई ओ संजय कुमार राव व मृतका के ड्राइवर के ऊपर सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जगह जगह छापामारी कर रही है।
पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के घर पर छापा मारा वहां पर अखिलेश के न मिलने के बाद पूछताछ के लिए उनके भाई को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस उसके मित्र के यहां तथा नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता के आवास पर भी जाकर दबिश दी। वहां चेयरमैन नहीं मिले। बताया गया कि कुछ समय पूर्व ही चेयरमैन आवास से निकले हैं।
सूत्रों की मानें तो परिजनों ने यह भी जानकारी दिया है कि वह बलिया जाकर कोतवाली में कोतवाल से मिलेंगे। यह भी चर्चा रही टैक्स लिपिक विनोद कुमार सिंह भी अपने कार्यालय पर नगर पंचायत के कार्यालय पर आए थे लेकिन पुलिस की भनक पाकर वह फरार हो गए। इस संदर्भ में नगर पंचायत कार्यालय पर किसी कर्मचारी से पूछे जाने पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जिस कार्यालय में ईओ मणि मंजरी राय बैठा करती थी उस कार्यालय में ताला लगा है।
पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि कोई कागजात इधर उधर न हो जाए इस लिए जब तक प्रशासन का आदेश नहीं मिलेगा तब तक ताला वैसे ही लगा रहेगा। अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के बाद हर किसी के जुबान पर उनके सुसाइड की ही चर्चा है। कुछ लोग उनके पिता द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकारी तंत्र पर जो भ्रष्टाचार का दाग लगा है उसकी चर्चा कर रहे हैं तो कुछ लोग पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश न किए जाने पर भी अचंभित है। किसी दूसरी एंगल को लेकर के भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि कहीं परिवारिक कलह के वजह से भी ई ओ सुसाइड की हो। यह जांच का विषय है। हर लोग जांच का इंतजार कर रहे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…