मणिमंजरी केस- बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की जांच की मांग, सीएम को लिखा पत्र

बलिया डेस्क : बलिया के मनियर में पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय की कथित सु’साइड मामले में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सीएम योगी को पत्र लिख कर इस पुरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।  सीएम को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि मणिमंजरी राय की सु’साइड में साजिश का आरोप परिवार द्वारा लगाया है । ऐसे में आप से निवेदन है कि इस मामले की जांच प्रदेश सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करें।

बता दें की इस मामले में भाजपा नेता और मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता का नाम आ रहा है।  इस मामले में भीम गुप्ता के साथ साथ कइयों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गयी है। मणिमंजरी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चेयरमैन भीम गुप्ता ने मणिमंजरी पर ग़लत काम करने का दबाव बनाया। इसके अलावा यह लोग बिना टेंडर निकाले ही अपने पसंदीदा ठेकेदार को काम देने का दबाव बना रहे थे। आरोप यह भी है कि इन लोगों में मणिमंजरी का फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करके शासन से पैसा भी निकलवा लिया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नारद राय राज्यपाल को ख़त लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं।

वो मणिमंजरी राय के पैतृक निवास भी पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें इंसाफ़ दिलाने की बात कही थी। वहीँ  इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई सवाल उठाए थे।  गांधी  ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनियर नगर पंचायत की ईडी मणि मंजरी राय नबीती रात पंखे के हुक से फांसी लगाकर सु’साइड कर लिया था। गाजीपुर जिले के थाना भावर कोल की रहने वाली महिला अधिकारी ने फांसी पर झूल कर सु’साइड क्यों किया? इसका पता नहीं चल रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago