मणिमंजरी केस : BJP राज में बेटियां ही नहीं बल्कि PCS अधिकारी भी सुरक्षित नहीं- सपा नेता

बलिया डेस्क : पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय की कथित आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी आत्महत्या पर संदेह व्यक्त करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने कि मांग की है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने बलिया ख़बर से बात करते हुए कहा कि जब मणिमंजरी राय का परिवार आत्महत्या की बात से इनकार कर रहा है और उनकी हत्या किए जाने का दावा कर रहा है तो इस मामले की निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन जांच लोकल एजेंसी नहीं बल्कि सीबीआई द्वारा होनी चाहिए।

सपा नेता ने आरोप लगते हुए कहा कि जो लोग मामले कि जांच कर रहे हैं उनपर खुद फर्जी भुगतान का आरोप है। नेता से लेकर अधिकारी तक आरोपों ने घिरे हुए हैं। यहां। तक कि चेयरमैन पर भी आरोप है कि वो फर्जी भुगतान कराने चाहते थे, जिसे राय ये नहीं करना चाहती थी। इसी बात का उन पर दबाव बनाया जा रहा था।

आद्याशंकर यादव ने कहा कि इसीलिए हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं, ताकि इसकी निष्पक्ष जांच हो सके। जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें लोकल एजेंसी पर भरोसा नहीं है, वो सरकार के बनाए में काम करती है और इस मामले में सरकार के लोग भी फंस रहे हैं।

इस दौरान सपा नेता ने सूबे की बीजेपी सरकार पर भी ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘ बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ’ की बात करती है, लेकिन उसके शासनकाल में आम बेटियां ही नहीं बल्कि पीसीएस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी के राज में आए दिन बेटियों की हत्या और बलात्कार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है कि बेटियों को बचाने के इस प्रवृति को रोके जाने की ज़रूरत है। वरना आए दिन बेटियों की हत्या होती रहेगी और इसी तरह बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाया जाता रहेगा। इसलिए अच्छा होगा कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और जो लोग दोषी हैं उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नारद राय राज्यपाल को ख़त लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं। वो मणिमंजरी राय के पैतृक निवास भी पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें इंसाफ़ दिलाने की बात कही थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago