बलिया में 44 नए मरीज के साथ कोरोना केस की संख्या 400 के पार

बलिया डेस्क :  सोमवार को भी बलिया में 44 कोरोना मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज 44 पॉजिटिव केस सामने आये है। अब यहां 418+40 केस हो चुके है। इसमें 209 स्वस्थ्य हो चुके है। एक्टिव केस 207 है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना –दिन के लॉकडाउन के बावजूद कोरोना की रफ्तार बरकरार है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 1 हजार 388 नए मामले सामने आए हैं। 21 लोगों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अब 934 हो गई है। वहीं, यूपी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 36 हजार 490 हो गई है। इसमें से सिर्फ 12 हजार 208 ही ऐक्टिव केस हैं जबकि बाकी के मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 23 हजार 334 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं विधानसभा परिसर में कोरोना पहुंच गया है. विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के विशेष कार्याधिकारी पंकज मिश्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. विशेष कार्य अधिकारी पंकज मिश्रा को पीजीआई में भर्ती कराया गया है.इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निजी सहायक अजय प्रताप सिंह भी पॉजिटिव हो गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष के निजी सहायक अजय प्रताप सिंह को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया.
गनीमत की बात है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, हालांकि वह क्वारनटीन रहेंगे.विशेष कार्याधिकारी पंकज मिश्रा और निजी सहायक अजय प्रताप सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है. कई लोगों को क्वारनटीन में रहने की सलाह दी जा रही है. गौरतलब है कि यूपी में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 36 हजार को पार कर गया है, जिसमें 12 हजार से अधिक एक्टिव केस है.
कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए योगी सरकार ने हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. 55 घंटे के इस लॉकडाउन के दौरान किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी. केवल आवश्यक सेवाएं ही चालू रहेंगी.
बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago