ऐसी है बलिया के इस अस्पताल की हालत, इलाज कराने आएँगे, नई बीमारी घर लेकर जाएँगे

बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में हमारे अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत सभी के सामने आ गयी है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कमोबेश पूरे देश में, करीब करीब सभी राज्यों में एक तरह से मेडि कल व्यवस्था कोलेप्स हो चुकी है. हमारे बलिया का हाल ही कुछ कुछ ऐसा ही है. फिलहाल एक तरफ जहाँ बलिया में कोरोना मरीजों की तादाद दिन ब दिन बढती जा रही हैं वहीँ इस बीच सोशल मीडिया पर यहाँ गड़वार ब्लाक के सर कारी अस्पताल की कुछ तस्वीरें काफी वाय रल हो रही हैं. बता दें के इस अस्पताल के कैंपस परिसर में पशु चिकित्सालय, प्रसव केंद्र भी है और इसके साथ- साथ इस परिसर में ब्लाक के अलावा दो तीन विभागों का कार्यालय भी है.     

दरअसल बीते कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से अस्पताल कैम्पस में पानी भर चुका है. इसकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि स्वास्थ्य केंद्र के बाहर पानी लगा हुआ है. ऐसे में अगर किसी को अन्दर जाना है तो पानी से होकर गुज़ारना होगा. वहीँ यहाँ आम लोगों का कहना है कि यहाँ आकर ठीक आदमी भी बीमार पड़ सकता है. यहाँ मच्छरों ने आ’तंक मचा रखा है. वहीँ यहाँ आये लोगों को सांपो का डर भी सताता रहता है.

ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते है कि पूरे देश में एक तरह से मेडिकल व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है और प्रशा सन भी इस दिशा में भरपूर कोशिश कर रहा है, बावजूद इसके यहाँ का ऐसा हाल है. लेकिन अब लोगों के सब्र का बाँध टूट गया है और इलाके के लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत करते हुए सरकार से लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और विपक्ष के तमाम नेताओं को इस तरह ध्यान देने को कहा है. बहरहाल, अभी तक हालत जस की तस बनी हुई है. उम्मीद करते हैं कि अब लोगों की शिका यत का प्रशासन के लोग संज्ञान लेंगे और यहाँ के हालात में कुछ सुधार आएगा.

फोटो, स्टोरी – अभिषेक जयसवाल राजा 

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago