बलिया डेस्क : बलिया के मनियर में पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय की कथित सु’साइड मामले में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सीएम योगी को पत्र लिख कर इस पुरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि मणिमंजरी राय की सु’साइड में साजिश का आरोप परिवार द्वारा लगाया है । ऐसे में आप से निवेदन है कि इस मामले की जांच प्रदेश सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करें।
बता दें की इस मामले में भाजपा नेता और मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता का नाम आ रहा है। इस मामले में भीम गुप्ता के साथ साथ कइयों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गयी है। मणिमंजरी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चेयरमैन भीम गुप्ता ने मणिमंजरी पर ग़लत काम करने का दबाव बनाया। इसके अलावा यह लोग बिना टेंडर निकाले ही अपने पसंदीदा ठेकेदार को काम देने का दबाव बना रहे थे। आरोप यह भी है कि इन लोगों में मणिमंजरी का फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करके शासन से पैसा भी निकलवा लिया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नारद राय राज्यपाल को ख़त लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं।
वो मणिमंजरी राय के पैतृक निवास भी पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें इंसाफ़ दिलाने की बात कही थी। वहीँ इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई सवाल उठाए थे। गांधी ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनियर नगर पंचायत की ईडी मणि मंजरी राय नबीती रात पंखे के हुक से फांसी लगाकर सु’साइड कर लिया था। गाजीपुर जिले के थाना भावर कोल की रहने वाली महिला अधिकारी ने फांसी पर झूल कर सु’साइड क्यों किया? इसका पता नहीं चल रहा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…