बलिया डेस्क : पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय के मामले में अब भी मुख्य आरोपी फरार है और वह अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है. ऐसे में अब मणि मंजरी राय के घर वालों ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी से मदद की गुहार लगाई है.
मणि मंजरी राय के परिजनों ने सूबे की राजधानी लखनऊ में इनसे मुलाकात की है और न्याय की गुहार लगाई है. मणि मंजरी राय के घर वालों ने बलिया पुलिस पर इस मामले के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा है कि इस घटना को अब दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.
घर वालों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीँ अधिकारीयों ने उनकी बातें सुनी और उन्हें निष्पक्ष जांच कराने का आदेश दिया है. वहीँ परिजनों ने डीजीपी को ख़त लिखा है जिसमे कहा पुलिस पर इस मामले में टाल मटोल करने का आरोप लगाया गया है. घर वालों का कहना है कि उनकी बेटी के आरोपी सरेआम घूम रहे हैं आराम से और मामले की जांच को प्रभावित भी कर रहे हैं.
घर वालों का कहना है कि आरोपी अंतरिम जमानत लेने की कोशिश में और पुलिस आराम से मूक दर्शक बनी हुई बैठी है. मणि मंजरी राय ने डीजीपी से उनकी बहन के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि आज ऐसे ही आपराधिक मानसिकता वाले लोगों की वजह से इमानदार अधिकारी सही से कार्य नहीं कर पा रहे हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…