बलिया- छात्रों को बड़ी राहत, कम समय की वजह से अब नहीं छूटेंगे पेपर, कुलपति ने लिया फ़ैसला

बलिया डेस्क : जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी से महाविद्यालय में चल रहे लस्त ईयर और सेमेस्टर के एग्ज़ाम को लेकर छात्रों की परेशानी दूर कर दी गई. कुलपति महोदया प्रो.कल्पलता पांडेय ने निर्धारित समय सीमा में छात्रों के सवाल छूटने की शिकायत पर गौर किया. अब उन्होंने फ़ैसला किया है कि एग्ज़ाम की समय सीमा तो दो घंटे ही रहेगी लेकिन छात्रों का पेपर लंबा न हो और तय समय में छात्र अपना पेपर पूरा कर सकें, इसलिए प्रश्न का उत्तर एक सौ पचास शब्दों की जगह सिर्फ़ पचास शब्दों में लिखा जाए.

इसके अलावा उन्होंने फ़ैसला किया है कि 450 शब्दों की जगह छात्र सिर्फ़ 400 शब्दों में सवाल का जवाब लिखें. उन्होंने छात्रों की माँग को माँगते हुए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि 7 तारीख़ से एग्ज़ाम शुरू हुआ और पहले ही दिन तमाम छात्रों के पेपर अधूरे ही रह गए. इसकी वजह थी कि एग्ज़ाम के लिए निर्धारित समय सीमा पेपर के हिसाब से कम थी.

ऐसे में छात्रों का कहना था कि इतने कम समय में पूरा पेपर लिखना क़रीब क़रीब नामुमकिन सा है. जिसे देखते हुए छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा था. इसके अलावा छात्र नेता विकास कुमार दुबे के साथ साथ रोहित तिवारी, अजय कुमार तिवारी, विक्रांत उपाध्याय, आनंद प्रकाश पांडे, अभिषेक सिंह, नीरज यादव, अमित सिंह ,सौरभ राय ने कुलपति महोदया प्रो.कल्पलता पांडेय से मुलाक़ात की और छात्रों की परेशानी उनके सामने रखी, जिसका समाधान अब कर दिया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

5 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago