बिल्थरारोडः जर्जर सड़क की वजह से फंसा लोड ट्रक, 4 घंटे तक लगा रहा जाम, जनता हुई हलकान

बलिया डेस्क : बिल्थरारोड से निकलने वाले राजमार्ग की हालत बेहद बदतर हो गई है। जर्जर सड़क की वजह से आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पिछले कुछ समय से लगातार मार्ग में जाम लग रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन भारी वाहनों के फसने की खबरें आ रही हैं, जिससे लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। मंगलवार को भी राजमार्ग पर भारी जाम देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि हीरो बाइक एजेंसी के सामने एक बालू से लदी ट्रक सड़क पर बने गडढे में फंस गई थी, जिसके चलते चरण सिंह तिराहे से चौकिया मोड़ तक कई घंटों तक जाम लगा रहा। जाम की स्थिति ये थी कि 11.30 बजे से लगातार 4 घंटे तक विभिन्न प्रकार के सैकड़ों वाहन यहां फंसे नज़र आए।

जानकारी के मुताबिक, बालू से लदा ट्रक सुबह में ही फंस गया था। लेकिन जाम 11.30 के बाद लगना शुरु हुआ। जब काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे, उसके बाद ट्रक को वहां से हटाने का प्रयास किया गया। ट्रक में लदे बालू को दूसरी ट्रक में लोड किया गया।

जिसके बाद ट्रक को गड्ढे से निकाला जा सका। ट्रक के निकलने के बाद मार्ग पर समुचित तरीके से आवागमन चालू हो गया। इसी तरह देवेन्द्र पीजी कालेज के सामने भी एक बालू से लदा ट्रक फंस गया था। जिसके चलते राजमार्ग पर 56 घंटे तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजमार्ग की इस हालत को देखते हुए भाजपा के युवा नेता देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने बलिया के डीएम से मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन इस ओर ध्यान दे और अविलंब सड़क का निर्माण कार्य शुरु किया जाए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago