बलिया खबर का असर: मंदिर में दलित की पि टाई करने वाले पुजारी पर मुक़द्दमा द र्ज

बलिया डेस्क: बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में मंदिर में बैठने को लेकर एक दलित युवक की पिटाई की खबर ‘बलिया ख़बर’ में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिसके बाद वहां के पुजारी सहित तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुक दमा दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए बता देनकी उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर ग्राम के निवासी धर्मेंद्र राम नामक दलित युवक ने बताया कि वह माल्देपुर ग्राम के एक मंदिर में बैठा हुआ था।

तभी मंदिर के पुजारी ने कहा कि इस मंदिर में दलित बैठ नही सकता। युवक का आरोप है कि पुजारी ने इसी बात को लेकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसे गम्भीर चोट आयी और उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेफना थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय के अनुसार धर्मेंद्र की पत्नी की शिकायत पर आज भारतीय दंड विधान और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मंदिर के पुजारी सहित दो नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

जानकारी के लिए बता दें की मामला 10 जनवरी का है।  जब पीड़ित व्यक्ति मंदिर के सामने बैठने की कोशिश कर रहा था तभी वहां के पुजारी ने जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की थी।  युवक का आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने इसी बात को लेकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसे गम्भीर चोट आयी तथा उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गये। धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago