Categories: बलिया

बलिया में चाकू गोदकर युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा ओझवलिया गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की।

बता दें कि 22 वर्षीय मृत्युंजय तिवारी को मंगलवार की रात बदमाशों ने मौते के घाट उतारा। कहा जा रहा है कि ओझवलिया गांव केे निवासी रघुवंश वर्मा और भिखारी वर्मा के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। रघुवंश वर्मा की तरफ से हरिछपरा गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी ने दो-चार दिन पहले भिखारी वर्मा के परिवार के लोगों से बुलाने और और आकर मिलने की बात कही थी, ये बात भिखारी वर्मा के लोगों को नागवार गुजरी। उन्होंने बदला लेने का मन बनाया।

इसी बीच मंगलवार की शाम सात बजे जब मृत्युंजय तिवारी पूजा जनरल स्टोर का तगादा और खाना लेकर जा रहा था, तभी भिखारी ठाकुर के लोगों ने जान से मारने की नीयत से मृत्युंजय पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर दुबहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता मनोज तिवारी की तहरीर पर अजीत वर्मा, गुड्डू वर्मा पुत्रगण भिखारी वर्मा तथा
विशाल वर्मा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि मृत्युंजय तिवारी की हत्या आपसी विवाद के चलते की गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की और मृतक के पिता के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago