Categories: बलिया

बलिया में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी राजकुमार यादव को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को 1 लाख रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) विनोद कुमार सप्तम की अदालत ने ये सजा सुनाई है। बता दें कि मामला 25 अगस्त 2019 से जुड़ा है। जहां गड़वार थाना पर पीड़िता ने शिकायती पत्र दिया कि आज से करीब 1 साल पहले मेरे पड़ोसी गांव का रहने वाला राजकुमार मेरे घर गाय का दूध लेने आता था।

वह मुझसे करीब एक साल से मोबाइल से बात करता था। वह मुझे रतसड़ चट्टी पर बुलाता था और मुझे सौंदर्य प्रसाधन का सामान देता था। करीब 7-8 महीने पहले मेरी दादी खेत में चली गई थी। सुबह राजकुमार घर आया। उसने मेरे घर में ही दुष्कर्म किया। नतीजतन मुझे एक बेटी पैदा हुई।इस मामले में न्यायालय में सुनवाई हुई। जहां आरोपी दोषी पाया गया। 20 वर्ष की सश्रम कारावास व एक लाख के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न देने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago