बलिया में सदर कोतवाली के जलालपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना के ताजपुर डेहमा गांव निवासी मनोज कन्नौजिया बहन सुनीता व छोटे भाई बिट्टू कन्नौजिया के साथ बाइक से बलिया आ रहे थे। बिट्टू कन्नौजिया की तबियत खराब थी। अस्पताल में दिखाना था।
इसी बीच जलालपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बीच में बैठे बिट्टू के सर पर ट्राली का पहिया चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे मनोज कन्नौजिया व पीछे बैठी बहन सुनीता चोटिल हो गए।
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…