Categories: बलिया

बलिया में फिर दिखा आग का तांडव, 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान !

बलिया में रोजाना आग का तांडव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी सरयू के तटवर्ती शिवाल मठिया गांव के दियारे में अचानक आग लग गई। जहां लगभग 100 बीघा में गेहूँ की फसल जलकर राख हो गयी। इसके अलावा सैकड़ों बीघा खेतों की पराली और लाखों रुपए मूल्य के भूसा बनाने वाली मशीन जलकर राख हो गयी।

वहीं ग्रामीणों के बार-बार सूचना के बाद भी अग्निशमन दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने उप जिलाधिकारी बैरिया और एसएचओ को सूचना दी। घटना के लगभग डेढ़ घण्टे बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
बताया जा रहा है कि शिवाल मठिया गांव के दियारे में पहले भूसा बनाने वाली मशीन में आग लगी। जिसने सुदर्शन साह के गेहूँ की फसल को चपेट में ले लिया। फिर झुना सिंह, ललन यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बरमेश्वर सिंह, कृष्णा सिंह, ललन वर्मा, शिवकुमार पासवान सहित दर्जनों किसानों का लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

बगल के खेत में भूसा बना रही मशीन भी जल गई। इस घटना में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों के खेत में पड़े गेहूँ के बोझ को हटाने में मदद की। SDM के निर्देश पर लेखपाल मनोज यादव नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।
वहीं बैरिया तहसील के धतुरी टोला में मंगलवार रात दल्लू शर्मा और लल्लू शर्मा के रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग से हजारों की नगदी, खाद्यान्न और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सामान निकालने के प्रयास में गृहस्वामी के पुत्र बालाजी शर्मा व गोपाल शर्मा झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago