बलिया- लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय ने बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त पर करारा हमला किया है। मेजर रमेश उपाध्याय ने बीजेपी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को भू माफिया बताते हुए उनके ऊपर जमकर हमला बोला । मेजर रमेश उपाध्याय अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
मेजर रमेश उपाध्याय ने जेल में उनके साथ हुई यातनायें को याद करते हुए कहा कि उस घटना के बाद मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो गया ।
मुझे काल कोठरी में 9 सालों तक रहना पड़ा और उस समय की कांग्रेस सरकार ने हम लोगों के लिये भगवा आंतकवाद का नाम दिया। उन्होंने कहा कि आज एनआईए ने भी हमलोगों को क्लीन चीट दिया है और जल्द ही हमलोग इस कलंक से मुक्त होंगे।
रमेश उपाध्याय ने कहा कि मौजूदा राजनैतिक हालात को देखते हुए राजनीति में कदम रखने का फैसला लेना पड़ा।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…