बलिया में शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के कोतवाली परिसर स्थित आवास से उनकी सरकारी 9 एमएम पिस्टल के साथ 32 बोर की निजी पिस्टल शनिवार को गायब हो गई।
यूँ तो पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए हर वक़्त सदैव तत्पर रहने का नारा देती है लेकिन अपनी खुद की सुरक्षा करना शायद भूल गई।
जानकरी के मुताबिक कोतवाली परिसर स्थित आवास से शहर कोतवाल शनिवार को कोर्ट जाने के साथ चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था का इंतजाम देखने के बाद जब घर लौटे तो सरकारी आवास का ताला टूटा था। घर के अंदर जाने पर शहर कोतवाल ने देखा कि उनकी सरकारी पिस्टल के साथ निजी पिस्टल मैगजीन सहित गायब है।
इस घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज की गई है। एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच करने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…