बलिया: छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, विडियो हुआ था वायरल !

बलिया में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ रही छात्रा के साथ विद्यालय परिसर में ही शिक्षक ने अश्लील हरकत किया, जिसका विडियो वायरल होने पर बवाल मच गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। शर्मसार करने वाली यह घटना जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय की है।

घटना में पीड़ित छात्रा को पढ़ाना वाले शिक्षक स्कूल के बाद उक्त छात्रा को विद्यालय में ही बुलाकर ट्यूशन पढ़ाता था। शनिवार दोपहर को उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की, जिसका किसी ने विडियो बनाकर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर कर रही है।

उल्लेखनीय है कि छेड़खानी का विडियो देख विद्यालय में दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आरोपी शिक्षक की पिटाई करने लगे। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर दोकटी के उप निरीक्षक राजकपूर सिंह और चौकी प्रभारी लालगंज बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने शिक्षक को अपने कब्जे में लेकर भीड़ को किसी तरह शांत कराया।

इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक कमलेश कुमार पासवान दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निवासी है, उससे पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ी तो संबंधित छात्रा की चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago