Categories: featured

बलिया में सीवरेज परियोजना में बड़ा घोटाला, सीवर लाइन बिछी 27 किमी की, लेकिन भुगतान हुआ 37 किमी का

बलिया में किसी सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार न हो यह अब पुरानी बात हो गई है। वर्तमान समय में बलिया में होने वाले अधिकतर सरकारी काम भ्रष्टाचार की चपेट में हैं। ताजा मामला शहर में सीवर लाइन बिछाने से जुड़ा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक इस काम में 10 करोड़ की अनियमितता उजागर हुई है। लापरवाही की हद देखिए कि यूपी जल निगम ने कागज पर तो करीब 27 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई है लेकिन भुगतान करीब 37 किलोमीटर का कर दिया है।

हालत यह हैं कि लाइन बिछी है या नहीं, नपा परिषद के अधिकारियों ने यह तक देखना मुनासिब नहींं समझा। बिना टेस्टिंग के ही पूरी लाइन हैंडओवर ले ली गई है। वर्ष 2012 से लेकर 2018 तक चले सीवरेज प्रोजेक्ट में 6 इंजीनियर फंस गए हैं। इसमें एक अधिशासी अभियंता व दो सहायक अभियंता भी शामिल हैं। उनके खिलाफ आजमगढ़ के अधीक्षण अभियंता रामबिहारी अग्रवाल ने मुख्य अभियंता वाराणसी एके पुरवार को चार्जशीट भेजी है। अब इस मामले में बड़ी कार्यवाही की तैयारी है।

चलिए अब आपको इसमें हुए घोटाले की पूरी जानकारी बताते हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर विभागीय प्रगति रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 27.57 किलोमीटर लाइन बिछाई गई हैं लेकिन नगर पालिका परिषद को 30.39 किलोमीटर लाइन हैंडओवर किया है। जबकि माप पुस्तिका में सिर्फ 28.93 किलोमीटर का ही उल्लेख किया गया है। इस दौरान दिल्ली की कंपनी ज्योति बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को 37.08 किमी का मनमाना भुगतान कर दिया गया है।

यानि की यह चारों आंकडे एक दम अलग हैं। जिससे बड़े घोटाले की पोल खुल गई है। इसके अलावा बिना ड्राइंग की स्वीकृति लिए ही 19.56 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाना शुरु कर दिया गया। प्रोजेक्ट को शासन ने भी अनुमोदित नहीं किया था लेकिन इस निर्माण में इस्तेमाल किया गया सामान बिल्कुल घटिया था। कुलमिलाकर सीवरेज परियोजना के नाम पर सिर्फ ठगी की गई है। वहीं मामले में यूपी जल निगम के अधीक्षण अभइयंता रामबिहारी अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है। कई इंजीनियरों के खिलाफ चार्जशीट जारी हुई है। उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। वहीं एके पुरवार का कहना है कि दो दिन पहले ही मुझे चार्जशीट मिली है मेरे द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। अभी रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago