Categories: featured

बलिया: मातम में बदली त्यौहार की खुशियां, बिजली तार की चपेट में आने से बालिका की मौत

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रविवार की सुबह बिजली के तार टूट कर गिर गए। जिसकी चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर परिवार उत्साहित था लेकिन त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी 2 बहनों के साथ गांव में खाने-पीने का सामान मांगने गई थी। लेकिन तभी ये घटना घटित हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दरअसल सिहांचवर कला के विशाल डोम की सात वर्षीय पुत्री पारो सुबह बहनों के साथ गांव में गई थी। रास्ते में रात में ही बिजली का तार टूटकर गिरा था।

वह उसकी चपेट में आ गई। मृतिका के साथ गई बहनों को लोगों ने पकड़ लिया नहीं तो वे भी चपेट में आ जातीं। गंभीर रूप से घायल बालिका को लोग अस्पताल लेकर पहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद लोग विद्युत विभाग को कोसते नजर आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago